Dum Aloo Chutney Wale Recipe
Dinner Recipes Lunch Recipes Veg Recipes Vegetables Recipes

दम आलू चटनी वाले – Dum Aloo Chutney Wale Recipe In Hindi

Dum Aloo Chutney Wale Recipe In Hindi

समय: आधे घंटे में 2 से 3 लोगो के लिए बनेगे Dum Aloo Chutney Wale Recipe

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि) 

पहले 1 कप हरा धनिया, आधा कप पुदीना, आधी कैरी, आधा-आधा चम्मच नमक व चीनी की चटनी बना ले| अब कड़ाही में तेल गर्म करे और 8 छोटे आलुओं को सुनहरा होने तक तले| ग्रेवी बनाने के लिए 1 कप दही और 2 बड़े चम्मच काजू को पीसकर पेस्ट बनाए| एक पैन मे बड़ा चम्मच तेल गर्म करे और उसमे 1 चम्मच जीरा तड़काए। अब 1 छोटा कप प्याज का पेस्ट डालें और पारदर्शी होने तक पकाये। इसमें 4 छोटे चम्मच लहसून और अदरक का पेस्ट डाले और तेल छोड़ने तक पकाते रहे।

अब इसमें दही और काजू का तैयार पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक पकाए। फिर तैयार चटनी को पक रहे मसाले में मिलाएं। साथ में 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाले। तेल अगल होने तक मिश्रण पकाएं। मिश्रण सूखते ही 1 कप पानी डालें और धीमी आंच पर पकाए। एक उबाल आने पर तले हुए आलू व स्वादानुसार नमक मिलाएं। 5 मिनट बिना ढके धीमी आंच पर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाए। इसमें 1 बारीक़ कटा टमाटर डाले और उबालें।

Follow our Social Pages for More New Paneer Recipes and Latest Updates

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Dum Aloo Chutney Wale Recipe with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *